कटड़ा। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में जम्मू-कश्मीर के लिए तीरंदाजी का ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। इसमें श्राइन बोर्ड तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे ऋतिक शर्मा ने सक्षम श्रेणी में जम्मू-कश्मीर के लिए पहला रजत पदक जीता।
व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में ऋतिक शर्मा ने राजस्थान के तीरंदाज रजत चौहान को हराकर रजत पदक हासिल किया। कंपाउंड मिश्रित टीम में ऋतिक शर्मा और सुनैना देवी जम्मू-कश्मीर चौथे स्थान पर रहे। कंपाउंड पुरुष टीम में ऋतिक शर्मा, शुभम शर्मा, संघर्ष देव और अमित ठाकुर की टीम ने बेहद प्रतिस्पर्धी स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि कोच कुलदीप वेदवान और अभिलाषा चौधरी के मार्गदर्शन में संभव हुई। पैरा तीरंदाज राकेश कुमार और शीतल देवी पहले ही पैरालंपिक पदक और अर्जुन पुरस्कार जीतकर राज्य का नाम रोशन कर चुके हैं। कोच अभिलाषा चौधरी ने राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम कोच को एलजी मनोज सिन्हा चेयरमैन और श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग को धन्यवाद धन्यवाद दिया।
05jjrp10- झज्जर। बैठक में मौजूद अधिकारी व निदेशक। स्रोत- निदेशक