उधमपुर। कारगिल शहीद मेमोरियल हैंडबाल क्लब ने वीरवार को मिनी स्टेडियम में नशा मुक्त भारत अभियान के हिस्से के रूप में एक्साइज विभाग के सहयोग से ड्रग दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रदर्शनी हैंडबाल मैच का आयोजन किया। इसमें कारगिल शहीद मेमोरियल हैंडबाल क्लब ने सिटी क्लब के खिलाफ 22-19 से बढ़त बना कर मैच अपने नाम किया।
इस मौके पर विभाग के निरीक्षक सुशील खजूरिया मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया और खेल देखा। प्रतिभागियों से बात करते हुए खजूरिया ने कहा कि विभाग हमेशा ऐसी गतिविधियों का समर्थन करता है, जो युवाओं को शारीरिक गतिविधि में शामिल करती हैं और स्वस्थ जीवन का संदेश फैलाती हैं। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष मनमीत सिंह, ऋषि शर्मा, रतन सिंह, राज सिंह, शाम भगत, करुण मगोत्रा, विपन फोत्रा, अंशू, भारत खन्ना, संजीव कुमार और रवि कुमार शामिल थे। वहीं मैच का संचालन टेक्नीकल पैनल पवन जम्वाल और रवि कुमार ने किया।
रिपोर्ट, परवेज खान
फोटो सहित