रामनगर। रामनगर प्रीमियर लीग सेशन एक लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले मंगलवार को खत्म हो गए। अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला एसएसआर क्रिकेट क्लब रामबन ने जीता।
रामनगर के राजा राम सिंह मैदान में चल रही 15 दिवसीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही। यह मैच उधमपुर क्रिकेट क्लब और एसएसआर क्रिकेट क्लब के बीच शुरू हुआ। उधमपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। वह 16.2 ओवर में 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। दूसरी पारी में सर क्रिकेट क्लब रामबन ने 15 ओवर में ही मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में 12 मार्च से सेमीफाइनल मुकाबले शुरू किए जाएंगे। सेमीफाइनल मुकाबले में चार टीमें पहुंची हैं। इनमें रामनगर क्रिकेट क्लब, शिवा क्रिकेट क्लब रामनगर, महाकाल क्रिकेट क्लब अखनूर और एसएसआर रामबन के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबला होगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 12 मार्च दोपहर 12 बजे रामनगर क्रिकेट क्लब और एसएसआर क्रिकेट क्लब के बीच शुरू होगा।
रामनगर क्रिकेट अथॉरिटी के सदस्य पवन देव सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचित रहेंगे और जो भी सेमीफाइनल मुकाबला जीतेगा, वह फाइनल में प्रवेश करेगा। रामनगर अथॉरिटी की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 50000 रुपये से सम्मानित किया जाएगा।