हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में चिनैनी क्रिकेट लीग
चिनैनी। चिनैनी के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में चिनैनी क्रिकेट लीग करवाई जा रही है। शनिवार को क्वार्टर फाइनल में थंडर स्ट्राइक वे क्रेजी कैप्स को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रेजी कैप्स की टीम निर्धारित 10 ओवर भी नहीं खेल पाई। पूरी टीम 8.1 ओवर में 60 पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज अशोक सिंह ने 10 गेंद में 21 रन बनाए। थंडर स्ट्राइक के गेंदबाज तारीक शरीफ ने दो ओवर में तीन रन देकर चार विकेट हासिल किए। जवाब में थंडर स्ट्राइक की टीम ने तीन विकेट पर नौ ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। निखिल ने नौ गेंद पर 23 रन बनाए। क्रेजी कैप्स की के मुनीर मलिक ने दो ओवर में पांच रन देकर एक विकेट हासिल किया। तारीक शरीफ को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया और थंडर स्ट्राइक क्वार्टर फाइनल से सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। संवाद