फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रोल बाॅल अंडर-14 में उधमपुर की टीम ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। 17वीं रोल बॉल अंतर जिला टूर्नामेंट एमएएम स्टेडियम जम्मू में संपन्न हुई। इसमें अंडर-14 वर्ग में जिला उधमपुर की टीम ने जिला जम्मू को 7 गोल से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में जम्मू और कश्मीर के विभिन्न जिलों से सीनियर स्तर अंडर 17, 14 और 11 जैसी विभिन्न श्रेणियों में 300 लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। जम्मू और कश्मीर रोल बॉल एसोसिएशन की ओर से खेल परिषद के सहयोग से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। युवा सेवा एवं खेल राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने समाज से नशे को दूर करने पर जोर दिया और सभी जिलों में खिलाड़ियों को बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने इस खेल को एसआरओ के तहत शामिल करने का भी वादा किया। टूर्नामेंट में अंडर-14 वर्ग में जिला उधमपुर की टीम ने जिला जम्मू को सात गोल से हराकर स्वर्ण पदक जीता। उधमपुर के खिलाड़ियों में करण कुमार, मोहम्मद फिजान, अनिकेत शर्मा, मगन शर्मा, मुनीश शर्मा, वरुण कुमार, साहिल अत्री, साहिल अहमद और केशव शामिल हैं। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार की देखरेख में जिला उधमपुर की 14 और 11 वर्ष के लड़कों की टीमों के साथ उपाध्यक्ष विमल शर्मा, सचिव सुदर्शन शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरिंदर कुंअर शामिल थे।
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें