फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अदीरा सिंह, दीपिका और मन्नत सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम के इंडोर हाल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत तीन दिवसीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इसका आयोजन ड्रग एंड फूड कंट्रोल विभाग की ओर से लड़के व लड़कियों के लिए किया गया।
विज्ञापन

इसमें पहले दिन लगभग 124 के करीब मैच खेले गए। उधमपुर-रामबन असिस्टेंट फूड एंड ड्रग कंट्रोलर संजीव कुमार गुप्ता की देखरेख में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ उधमपुर पश्चिम के विधायक पवन कुमार गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया। उनके साथ पूर्व पार्षद प्रीति खजूरिया भी मौजूद थीं। संजीव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को खेलों के प्रति अग्रसर करने के लिए टेबल टेनिस टूर्नामेंट करवाई जा रही है। स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से आयोजित टूर्नामेंट के पहले दिन 124 मैच खेले गए। इनमें लगभग 180 के करीब खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी हुए। बुधवार को टूर्नामेंट के सेमिफाइनल मैच खेले जाएंगे। गर्ल्स में अंडर-13 श्रेणी में अदीरा सिंह, दीपिका, मन्नत और देवी श्रिया, अंडर 17 में स्मृति, पूजा देवी, शोभा देवी और ब्रिना टंग ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि अंडर-13 बॉयज में आर्यमन शर्मा, अनिश, साहस्वत और आदित्य, जबकि अंडर 17 में कन्नव, दिव्यांश, अंतरिक्ष और उजवल वर्मा ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा सीनियर बॉयज के माधव, सन्नी, मन्नत और सौरव शर्मा सेमीफाइनल मुकाबले में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें