फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार गर्म-सर्द हो रहे मौसम में रखें सेहत का विशेष ध्यान : डॉ. जगदीश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दिनभर गर्म-सर्द हो रहे मौसम से बच्चों और बुजुर्गों सहित खुद का भी विशेष ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही के कारण बुखार, जुकाम व अन्य गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


यह परामर्श डाॅ. जगदीश पराशर ने अमर उजाला की ओर से शहर के बीचोंबीच स्थित सलाथिया चौक पर पराशर मेडीकेयर सेंटर के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर के दौरान दिया। इसमें जरूरतमंद लगभग 45 लोगों की निशुल्क जांच करने सहित दवाइयां भी वितरित की गईं।

शिविर में आयुर्वेदिक डॉ. जगदीश पराशर और उनकी मेडिकल टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। पराशर ने शिविर के दौरान जांच के लिए पहुंचे मरीजों को स्वच्छ एवं पौष्टिक खानपान पर जोर दिया और मौसम में हो रहे बदलाव के दौरान गर्म सर्द का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। इस मौके पर बुखार, खांसी, जुकाम, सर दर्द सहित शुगर, ब्लड प्रेशर, पेट में संक्रमण आदि तकलीफों को लेकर लोग शिविर में पहुंचे मरीजों की जांच की गई। इस दौरान लगभग 45 मरीजों की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस दौरान मरीजों को अमर उजाला की ओर से कैंसर जागरूकता अभियान को लेकर प्रतियां भी बांटी गईं। इसके माध्यम से डॉ. पराशर ने मरीजों को सामान्य कैंसर के लक्षणों के बारे में बताते हुए कहा कि शरीर में थकान, अधिकतर रात में बुखार आना, भूख में कमी, रात को पसीना आना, लगातार दर्द रहना, त्वचा में परिवर्तन, विशेषकर मस्से, जिनका आकार और आकृति बदल जाती है या नए मस्से आ जाते हैं, बिना वजह वजन घटना, पेशाब या मल में रक्त आना, त्वचा पर तिल का आकार, रंग या आकृति में परिवर्तन और खून की खांसी आदि भी कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि यह लक्षण कैंसर के ही हों लेकिन ऐसे लक्षण पाए जाने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें ताकि उसका समय पर उपचार किया जा सकें।
विज्ञापन


पराशर ने मौजूदा समय में दोपहर तेज धूप में गर्म और शाम होते ही सर्द मौसम के कारण भी लोगों बीमार हो रहे हैं। ऐसे में हर किसी को चाहिए कि अपना विशेष ध्यान रखें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अधिक ठंडे या गर्म पानी का इस्तेमाल न करें और गुनगुने पानी का ही सेवन करें। डॉ. पराशर, उनकी टीम सहित शिविर में हिस्सा लेने वाले लोगों ने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें