मजालता। मिनी स्टेडियम सुंडला में राइजिंग स्टार वाॅलीबाल और बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के पहले मैच में पंचायत मोटो ने नक्की की टीम को दी मात
पंचायत सुंडला के पूर्व सरपंच और सुंडला स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान रमन खजूरिया ने बताया कि यह टूर्नामेंट नौ से 12 जनवरी तक होगा। वीरवार को वॉलीबाल के दो राउंड हुए। दूसरे मैच में ब्रह्मर्षि बावरा स्कूल ने हाईस्कूल बश्ट को मात दी, जबकि खून और बिलासपुर के बीच हुए मुकाबले में खून ने बाजी मारी।
वहीं धम्मा और बट्टल के मुकाबले में धम्मा ने जीत हासिल की। दूसरे राउंड में भी ब्रह्मर्षि बावरा ने मोटो पंचायत और खून ने लाखड़ी पंचायत और सरोत ने धम्मा की टीम को हराया। संवाद