उधमपुर। डीसी सलोनी रॉय के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने युवा एवं खेल विभाग के सहयोग से सुभाष स्टेडियम और मिनी स्टेडियम में खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह खेल प्रतियोगिताएं जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता की देखरेख में हुईं।
प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पांच टीमों के बीच क्रिकेट मैच और बैडमिंटन सहित अन्य मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी रोमेश चंद्र ने उपस्थित नशे के खिलाफ लड़ाई में खेल गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को खेलों में भाग लेने और स्वस्थ भारत के लिए संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।