फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अष्टमी पर देवी द्वारा मंदिर से निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी कस्बे के वार्ड नंबर 7 में स्थित देवी द्वारा मंदिर से वार्षिक शोभायात्रा निकाली गई। अष्टमी के अवसर पर देवी द्वारा से गणेश वंदना के साथ ढोल नगाड़े बजाते हुए शोभायात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन

माता, श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान झांकियां निकाली गईं। दोपहर बाद भजन कीर्तन के साथ आरंभ हुई शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा शिव चौक से होते हुए रामलीला चौक, मेन बाजार तथा बस स्टैंड पहुंची। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाच भी रहे थे। शोभायात्रा में माता के विभिन्न रूपों के दर्शनों के लिए श्रद्धालु पहुंचे। यात्रा गली-बाजारों से होती हुई वापस देवी द्वारा पहुंची। जहां भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। देर शाम तक मंदिर में कीर्तन होता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें