फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा से प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेन 24 को सुबह 3.50 पर चलेगी

Tue, 14 Jan 2025 12:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
कटड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : katra
विज्ञापन
जम्मू-संभाग के लोगों को मिलेगा शाही स्नान करने का मौका
विज्ञापन

कटड़ा। प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज सोमवार से शुरू हो गया है। इसको देखते हुए जम्मू संभाग के श्रद्धालुओं के लिए भी कटड़ा के श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन कुंभ में शाही स्नान करने के लिए लगाई गई है।
जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को सुबह 3.50 पर श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
जम्मू संभाग के सभी स्टेशनों पर सवारियों के लिए इसे रोका जाएगा और लुधियाना सहारनपुर से होते हुए प्रयागराज दूसरे दिन सुबह 5.45 पर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन सुबह 3.15 पर वापस कटड़ा के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन 5.05 पर कटड़ा के रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके साथ ही कटड़ा के रेलवे स्टेशन से चलने के बाद अलग-अलग स्टेशन पर कुछ समय रुकने के वाद सवारियां लेकर सीधा प्रयागराज जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही इसके बाद दो से तीन ट्रेनें प्रयागराज के लिए ओर जाएंगी, जिनकी समय की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। केंद्र सरकार ने जम्मू संभाग के श्रद्धालुओं को प्रयागराज में शाही महाकुंभ में स्नान करने की मांग के बाद यह तोहफा दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें