फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंधटॉप के स्लाइडिंग जोन में बर्फ में फंसी यात्री बस

विज्ञापन
उधमपुर के बसतंगढ में गंधटॉप स्लाइडिंग जोन में फंसी रामनगर की तरफ आ रही बस - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। खराब मौसम के चलते वीरवार को बसंतगढ़ से रामनगर की ओर सवारियां लेकर आ रही एक बस गंधटॉप के स्लाइडिंग जोन में सड़क पर जमी बर्फ में फंस गई। फिसलन अधिक होने के कारण चालक के प्रयासों के बाद भी बस को आगे नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। करीब दो घंटे बाद जेसीबी की मदद से बस को निकालकर रामनगर की तरफ रवाना किया गया। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह नौ बजे के करीब बसंतगढ़ से रामनगर की तरफ आ रही बस जैसे ही गंधटॉप के स्लाइडिंग जोन में पहुंची, तो बर्फ अधिक होने के कारण वह सड़क पर ही फंस गई।
चालक ने फौरन सवारियों को बस से नीचे उतार कर बस को आगे निकालने का प्रयास करना शुरू किया। लेकिन, जैसे ही वह बस को आगे निकालने का प्रयास करता, बस सड़क पर फिसलने लगती। इससे करीब दो घंटे तक सवारियों को बारिश व ठंड के बीच परेशानी उठानी पड़ी। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची जेसीबी की मदद से बस को खींचकर आगे निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें