फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खुलते ही सैलानियों से गुलजार हुआ नत्थाटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। तीन दिन बाद मौसम खुलते ही जहां लोगों को सर्दी से राहत मिली है वहीं, जम्मू संभाग का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सैलानियों की आमद बढ़ने से गुलजार हो गया है। सैलानी सूर्य देव की किरणों से चांदी की तरह चमक रही नत्थाटॉप की बर्फ में दिनभर अठखेलियां करते नजर आए।
विज्ञापन

वीरवार सुबह मौसम साफ होते ही नत्थाटॉप में सैलानियों का जमघट लगना शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। सैलानी बर्फ की बीच पहुंचकर यादगार चित्र खिंचवाने में व्यस्त दिखे। इस साथ ही हर वर्ग के लोग बर्फ में अठखेलियां करने से खुद को नहीं रोक पाए और खूब मस्ती की। वहीं, नत्थाटॉप की हसीन वादियों को देख कर काफी रोमांचित दिखे। कारोबारियों को आगामी समय में बर्फबारी के साथ ही पटनीटॉप व नत्थाटॉप में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें