फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नत्थाटाप में लगातार तीसरे दिन गिरे बर्फ के फाहे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। प्रदेश सहित जिले में गत तीन दिन से जहां मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल नत्थाटाप में लगातार तीसरे दिन भी हिमपात जारी रहा और मौजूदा समय में आठ इंच तक बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी है।
विज्ञापन

रविवार से ही क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, पहाड़ों पर हिमपात से बर्फीली हवाओं के चलने के दौर जारी है तो वहीं जिस तरह से मौसम बदला हुआ है उससे पटनीटाप में भी बर्फ गिरने की उम्मीद बनी थी, लेकिन बुधवार शाम तक खबर लिखे जाने तक पटनीटाप में रुक-रुक कर बारिश जारी रही। इससे क्षेत्र में ठंड में काफी इजाफा हो गया है। वहीं, नत्थाटाप में जारी हिमपात का लुत्फ उठाने के लिए सैलानियों का पहुंचना जारी है और वह बर्फबारी का खूब लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें