फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडीयू एनसीसी कैडेट का राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए चयन

विज्ञापन
एनसीसी कैडेट साहेर शर्मा 
विज्ञापन
कटड़ा । श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के एनसीसी कैडेट साहेर शर्मा को श्रीनगर में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने के लिए चुना गया है। उनका चयन एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी नगरोटा जम्मू-कश्मीर में आयोजित कठोर चयन प्रक्रिया के बाद हुआ है।
विज्ञापन

एनआईसी राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों के कैडेटों के बीच एकता अनुशासन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर का शिविर है। एनआईसी के श्रीनगर संस्करण में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले कैडेट भाग लेंगे। इस गौरवपूर्ण अवसर पर कुलपति प्रो. प्रगति कुमार और अजय कुमार शर्मा, रजिस्ट्रार ने कैडेट साहेर शर्मा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें