फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मवेशी तस्करी का बड़ा प्रयास किया विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पशु तस्करी के बडे़ प्रयास को विफल करते हुए उधमपुर पुलिस ने तीन दलों के छह तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घाटी की ओर तस्करी के लिए पैदल ले जाए जा रहे 428 मवेशियों को मुक्त कराया है। इस संबध में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी छह तस्करों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पुलिस टीम ने जखैनी चौक, संगुर चौक, तथा मिंया बाग क्षेत्र से पैदल घाटी की ओर जा रहे तीन तस्करों के दलों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से कुल 428 मवेशियों को मुक्त कराया। पकड़े गए तस्करों की पहचान मासूम अली पुत्र फरीद निवासी मनोहर गोपाला सांबा, इरशाद अहमद पुत्र मसकीन अली निवासी रक्ख बडोई सांबा, सलीम पुत्र हाजी कासा निवासी मनोहर गोपाला सांबा, बिट्टू पुत्र यूसुफ निवासी रक्ख बडोई सांबा, हाशम दीन पुत्र अहमद उल्लाह निवासी नानक चक्क सांबा तथा दीन मोहम्मद पुत्र सैफ निवासी मंगा चक्क सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी छह तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें