फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 किलो नागछत्री के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। पुलिस ने मुगलमैदान क्षेत्र में 80 किलो नागछत्री के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह बन संपदा चार बोरियों में डाल कर ले जाई जा रही थी। आरोपी की पहचान मोहम्मद यूसुफ निवासी द्रुबील, मुगल मैदान (छात्रू) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक गुप्त सूचना थाना छात्रू के इंचार्ज एसएचओ इंस्पेक्टर संदीप परिहार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस पोस्ट मुगलमैदान के इंचार्ज इमरान खान के साथ बाजार में नाका लगाकर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को देखकर एक राहगीर ने भागने की कोशिश की, जिसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने नागछत्री की तस्करी की बात कबूल ली। पुलिस ने उसके कब्जे से चार बोरियों में रखी गई 80 किलो नागछत्री बरामद करने में सफलता पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें