फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: त्वचा पर लाल दाने से बचाव के लिए खुले और कॉटन के पहनें कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गर्मी का मौसम आते ही लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिनमें त्वचा से जुड़ी समस्याएं सबसे आम हैं। इन दिनों बढ़ते तापमान के कारण कई लोगों की त्वचा पर लाल रंग के छोटे-छोटे दाने निकलने लगते हैं जिन्हें घमौरियां कहते है। यह आमतौर पर शरीर के उन हिस्सों पर होती है जहां पसीना ज्यादा आता है। गर्दन, पीठ, सीना और जांघों के बीच दाने निकल आते हैं।
विज्ञापन

खासकर महिलाओं और बच्चों में अधिक मामले सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार घमौरियां का सबसे बड़ा कारण अत्यधिक पसीना है जिससे खुजली और जलन होने लगती है। बार-बार खुजली करने से समस्या और बढ़ जाती है और त्वचा पर घाव बन जाते हैं। कई लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, मौसम बदलने पर उन्हें ऐसी समस्या जल्दी हो जाती है। टाइट और सिंथेटिक कपड़े पहनना भी इसकी बड़ी वजह है। ऐसे कपड़े शरीर से चिपके रहते हैं और पसीने को सूखने नहीं देते जिससे बैक्टीरिया पनपते हैं। इसके अलावा जंक फूड और तैलीय भोजन खाने से भी शरीर में गर्मी बढ़ती है जिससे पसीना ज्यादा आता है और त्वचा पर लाल चकत्ते हो जाते हैं।

बचाव और सावधानियां
शरीर को साफ और सूखा रखें। दिन में कम से कम एक से दो बार स्नान करें, खासकर बाहर से आने के बाद। हमेशा ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें ताकि त्वचा को हवा मिल सके और पसीना जल्दी सूख जाए।
विज्ञापन



गर्मी के मौसम के त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्या होती है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, हल्का व पौष्टिक भोजन लेना चाहिए। धूप से बचना और शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी है। घमौरियां समेत अन्य बीमारियों की विशेषज्ञ से जांच करवाएं।
विज्ञापन


-सुरिंदर गुप्ता, त्वचा रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें