फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जुग से पेयजल आपूर्ति बहाल, चस्कू गांव में आज आएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में ठप पड़ी पानी की सप्लाई मंगलवार को कुछ जगहों पर बहाल हुई लेकिन कई इलाकों में समस्या बरकरार है। सोमवार सुबह जुग से वाॅल्व चोरी हो गया था। इस कारण अस्पताल और चस्कू गांव सहित अन्य क्षेत्रों में पानी सप्लाई बाधित हो गई थी। लोगों सहित अस्पताल स्टाफ व मरीजों की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कर्मियों ने बहाली कार्य शुरू किया और शाम को वार्ड नंबर एक के कुछ स्थानों व अस्पताल में पानी की सप्लाई शुरू की जबकि चस्कू गांव में पानी नहीं आने के कारण लोग परेशान रहे। जल शक्ति विभाग के राजू ने बताया कि चस्कू गांव में बुधवार को पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें