उधमपुर। जिले में वीरवार को सबसे कम छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को बहुत ज्यादा राहत मिली है। वहीं, और नौ लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे है। जिले में सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट हो रही है।
जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। इसके साथ कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग को इससे बहुत ज्यादा राहत मिल रही है। कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों पर भी अब अंकुश लगता नजर आ रहा है। इसको भी राहत के रूप में देखा जा रहा है। बुधवार को 22 लोग संक्रमित पाए गए थे, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता फिर से बढ़ने लगी थी।
वीरवार को कोरोना सकंम्रण के नए मामलों में आई कमी ने राहत दिलाई है। वीरवार को बीते ढाई महीनों के बाद सबसे कम 06 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जो जिला में कोरोना संक्रमण के प्रकोप के लगातार कम होने की ओर से इशारा करता नजर आ रहा है। वीरवार को मेडिकल ब्लॉक टिकरी, चिनैनी और पंचैरी में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। जबकि रामनगर में भी केवल एक मामला सामने आया है। इसके अलावा बसंतगढ़ में तीन, मजालता में एक, और शहर में केवल एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया हैं। वहीं नौ लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11042 हो गए हैं। इनमें से 10710 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 131 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में 201 सक्रिय मामले बचे हैं।