किश्तवाड़। जिले के दच्छन इलाके में वीरवार शाम को यंयवन-डंगडीरू में तुंदर गांव के लिए पुल निर्माण के दौरान पस्सी गिर गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं, एक लापता बताया जा रहा है। घायलों को जिला अस्पताल के लिए लाया जा रहा है। वहीं, लापता की तलाश जारी है। घायलों की पहचान अब्दुल रहमान, फारूक अहमद और जुबैर और गुलाम कादिर लापता है। तीनों ही क्वाठ, छात्रू के रहने वाले हैं।