फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सिंह और वर्मा क्रिकेट क्लब ने दर्ज की जीत, वंश और दीपक बने मैन ऑफ द मैच

Mon, 24 Feb 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रियासी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को खेला जा रहा मैच। संवाद - फोटो : reasi
विज्ञापन
बारिश के कारण स्थगित हुई विंटर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को दोबारा शुरू
विज्ञापन

रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बारिश के कारण स्थगित हुई विंटर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को दोबारा शुरू हुई। इस दौरान दो मुकाबले खेले गए, जिसमें सिंह क्रिकेट क्लब और वर्मा क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला सिंह क्रिकेट क्लब और लेजेंड्स वॉरियर्स के बीच हुआ। वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 57 रन बनाए।
टीम की तरफ से समीर ने 23 रन बनाए, जबकि टीम को 15 रन अतिरिक्त मिले। सिंह क्लब के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वंश सिंह ने 3 विकेट लिए, जबकि शाम सिंह, शुभम चिब और अभिनंदन ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिंह क्रिकेट क्लब ने 4.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया और आठ विकेट से जीत दर्ज की। माणिक शर्मा ने नाबाद 32 रन, दीपक शर्मा ने 18 रन बनाए। वॉरियर्स के गेंदबाज राजू और रघु को 1-1 विकेट मिला। सिंह क्लब के वंश सिंह को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच वर्मा क्रिकेट क्लब और नारायणा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। वर्मा क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 218 रन बनाए। टीम की तरफ से विनीत कुमार ने 43 रन, दीपक नंदपुर ने 53 रन, तीक्ष्ण तांगड़ी ने 25 रन, और जुहैब ने 24 रन बनाए।
विज्ञापन

नारायणा के गेंदबाज प्रिंस ने 4 विकेट, सुनील शर्मा और सुरिंदर शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नारायणा की टीम 20 ओवर में 118 रन ही बना सकी और 100 रनों से मैच हार गई। टीम के लिए शगुन शर्मा ने 17 रन, चमेल सिंह ने 18 रन और रोहित ने 22 रन बनाए। वर्मा क्लब की तरफ से विश्वास सरोता, दीपक नंदपुर, सौरव मारकीन, तीक्ष्ण, रवि और दमनप्रीत सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 1-1 विकेट लिया। दीपक नंदपुर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें