फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिविर में की लोगों की आंखों की जांच

Sat, 22 Feb 2025 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। बस स्टैंड चिनैनी में एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर लोगों के मुफ्त उच्च रक्तचाप, मधुमेह और आंखों की जांच की गई। कैंप के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह और आंखों से ग्रस्त रोगियों को अस्पताल में पूर्ण रूप से जांच के लिए भेजा गया। मौके पर मुफ्त दवाइयां, आई ड्रॉप्स और जरुरतमंदों को एनके भी बांटी गई। कैंप में आरबीएसके की डॉ. नीतिका शर्मा, डॉ. रोहित शर्मा, सीनियर टेक्नीशियन सुनीता देवी, काउंसलर अरविंद माथुर और फार्मासिस्ट (आरबीएसके) वरिंदर चौधरी, एफएमपीएचडब्ल्यू (आरबीएसके) गीता देवी शामिल हुए। काउंसलर अरविंद माथुर ने बताया कि शिविर में रक्तचाप, मधुमेह और आंखों की जांच भी की गई और मुफ्त दवाओं, आई ड्रॉप्स का वितरण किया गया। स्थानीय निवासी गिरधारी लाल , अशोक गुप्ता, नरेश चंद, सोम राज, पवन कुमार, बरकत अली, शिव नाथ आदि ने स्वास्थ्य विभाग और बीएमओ सैयद आशरत बुखारी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें