फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए उधमपुर में लगातार दूसरे दिन भी कर्फ्यू सख्ती से जारी रहा। इस दौरान दूध और दवाइयों को छोड़ कर अन्य दुकानें बंद रहीं। कर्फ्यू पास के बिना किसी को भी आवाजाही की अनुमति नहीं दी गई। जगह-जगह पुलिस ने नाके लगा कर पाबंदियों को लागू किया।
विज्ञापन

केवल स्वास्थ्य संबंधी और अन्य आपात सेवाओं के लिए ही लोगों को नगर में आवाजाही की अनुमति दी गई थी। प्रशासानिक अधिकारियों सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं सहित सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने बाजारों और चौक चौराहों में गश्त लगाकर लोगों को कोरोना कर्फ्यू का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए वीरवार शाम सात से सोमवार सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। किसी को भी अत्याधिक जरूरी कारण के बिना बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। कर्फ्यू के पहले दिन से ही पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। लगातार दूसरे दिन भी इसी प्रकार की सख्ती जारी रही।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाए गए थे और लोगों को रोक कर पूछताछ की जा रही थी। बिना किसी कारण बाहर निकलने वाले लोगों को समझाने के साथ चेतावनी भी दी गई। दूसरे दिन शनिवार को भी शहर वीरान नजर आया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। शहर के धार रोड, पुराने राजमार्ग और फोरलेने राजमार्ग पर कुछ वाहन चलते नजर आए, जो जरूरी सेवा में जुटे कर्मचारियों व अधिकारियों के थे। सुभाष चौक, सलाथिया चौक, गोल मार्केट, वीनस चौक, एमएच चौक व विभिन्न हिस्सों में लगाए नाकों पर पुलिस के कर्मी हर वाहन को रोक कर पूछताछ कर रहे थे। हालांकि सरकारी कार्यालय खुले रहे, जिनमें निर्देशों के अनुसार कामकाज जारी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें