सियाड बाबा के देवस्थान पर झरना।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लोगों के लिए आस्था रखने वाले श्री सियाड बाबा धार्मिक देव स्थल को पर्यटन विभाग द्वारा आने वाले दिनों में विकसित किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने दो करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया है।
इसके तहत सियाड बाबा आने वाले लोगों को खाने-पीने के साथ ही अन्य प्रकार की सुविधाएं देने के लिए रेस्टोरेंट कैफटेरिया तो बनाया ही जाएगा, साथ ही वहां पर पार्क व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। सियाड बाबा का विकास करवाने के लिए पर्यटन विभाग ने टेंडर जारी कर दिया गया है।
जल्द ही इसका काम शुरू होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष हुई भारी बारिश के बाद सियाड बाबा देव स्थान को काफी नुकसान पहुंचा था। साथ में बहने वाले नाले और पहाड़ी से गिरे पत्थरों के मलबे से यहां की पूरी तस्वीर ही बदल गई थी। यहां तक कि बनाये गए शौचालय भी मलबे के नीचे दब कर तहस-नहस हो गए थे। बाद में लोगों की मांग पर इसको दोबारा बनाने का काम शुरू किया जाना है।