फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर मुख्य बाजार सहित स्कूल रहे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) तथा व्यापार मंडल की ओर से रामनगर मुख्य बाजार पूर्ण रूप से बंद रखा गया। इसके साथ ही स्कूल भी बंद रहे और यात्री वाहनों की आवाजाही भी ठप रही।
बुधवार सुबह छह बजे विहिप के तहसील प्रधान सुरेंद्र शर्मा, व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर बंगाथिया और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता बस अड्डे मार्ग पर एकत्रित हुए। रास्ता बंद कर प्रदर्शन शुरू किया गया। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार में रोष रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग के पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। दूसरी ओर यात्री वाहनों का चक्का जाम रहा। इसके चलते कई यात्री दर-बदर होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक बसंतगढ़, मजोदी, डूडू, घोरड़ी, चौकी, पीगर, बैंसता, उधमपुर, जम्मू सहित विभिन्न जगहों पर जाने के लिए कोई भी यात्री वाहन रवाना नहीं हुआ। प्रदर्शन में नंद मोह, राजिंदर शर्मा, सुमित गुप्ता, अंकुश शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, प्रतीक डोगरा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें