फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा रहा बंद, निर्दोषों का नरसंहार बंद करो के लगे नारे

विज्ञापन
डोडा में प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
डोडा। पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में बुधवार को डोडा पूर्ण रूप से बंद रहा। जिले के सभी बाजार, शैक्षणिक संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और वाहनों की आवाजाही में काफी कमी दिखी।
विज्ञापन


निजी स्कूल एसोसिएशन डोडा के सदस्यों ने अमानवीय हमले के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। निर्दोषों का नरसंहार बंद करो और आतंकवाद अस्वीकार्य जैसे नारे वाली तख्तियां थामे निजी शिक्षण संस्थानों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने अपना दुख व्यक्त किया और न्याय की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश चंदेल ने पर्यटकों की हत्या की निंदा की और इसे मानवता का नरसंहार बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती को निहारने आने वाले पर्यटकों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे न केवल पर्यटन क्षेत्र को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि क्षेत्र की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से कड़ा संज्ञान लेने का आग्रह किया।
एसोसिएशन की महिला सदस्य निधि चंदेल ने कहा कि हमले की भयावह तस्वीरें देखने के बाद वह सो नहीं पाईं। यह सिर्फ हत्या नहीं है, यह क्षेत्र को अस्थिर करने और सांप्रदायिक अशांति भड़काने का प्रयास है। मैं सभी से एकजुट रहने और पर्यटकों का खुले दिल से स्वागत करने का आग्रह करती हूं, ताकि कोई भी यहां आने से न डरे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। बंद को देखते हुए डोडा शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

हिंदू संगठनों के सदस्यों ने शहर में घंटाघर के पास एकत्रित होकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतले जलाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में शांति व विकास को पचा नहीं पा रहा है, इसलिए ऐसी हरकतें कर रहा है। उधर, सीरत कमेटी के प्रवक्ता अब्दुल मजीद वानी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने की साजिश है। वह इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि आतंकियों का जल्द सफाया किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें