फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्राइन बोर्ड ने दी आशीर्वाद भवन में श्रद्धालुओं को रहने की निशुल्क सुविधा

विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के आशीर्वाद भवन में निशुल्क बैठे श्रद्धालु 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क ठहरने की सेवा जारी रखी है। हर दिन इस सुविधा का आकलन किया जाएगा। जैसे ही श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि शुरू होगी, इस सुविधा को बंद भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

फिलहाल कटड़ा में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था श्राइन बोर्ड की ओर से बस स्टेंड के पास आशीर्वाद कांप्लेक्स में निशुल्क रखी गई है। यहां पर उनके रुकने के लिए 538 डॉर्मेटरी बिस्तर उपलब्ध हैं। वर्तमान में आ रहे श्रद्धालु इसका लाभ भी उठा रहे हैं। वहीं, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग का कहना है कि मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी को लेकर श्राइन बोर्ड हर संभव प्रयास कर रहा है। कटड़ा में श्रद्धालुओं को निशुल्क ठहराने की व्यवस्था एक बड़ा कदम है। श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम कर रहा है ताकि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें