फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड ने नोट के बदले दिए सिक्के

Sat, 12 Nov 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी में शुक्रवार को दूसरे दिन भी लेनदेन की अफरातफरी मची रही और बैंकों में 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आईं। दूसरे दिन भी दर्शन को आए यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ श्राइन बोर्ड ने सुबह नोट बदल कर 5-5 के सिक्के दिए।
विज्ञापन


वहीं कसबे के एसबीआई के ब्रांच मनेजर रमेश रैना ने कहा कि वीरवार को भी दिन भर काम किया और शुक्रवार भी सुबह से ही नोट बदलने का काम जारी है। मगर आज भारी भीड़ के कारण हमारे पास कैश की कमी आ गई है। हमारी गाड़ी कैश लेकर आ रही है। इतनी देर हम काम चलाने के लिए ग्राहकों को एक-एक हजार रुपये के नोट बदल कर दिए जा रहे हैं। ताकि किसी का काम न रुके। वही जम्मू कश्मीर बैंक में भी सुबह से ही कतारें नजर आईं।

आईसीआईसी बैंक में दोपहर एक बजे ही कैश खत्म हो गया था। अन्य बैंकों में भी यह सिलसिला जारी है।  देश विदेश से आए यात्रियों को नोटों के बदले में सिक्के के पैकट मिलने पर दिल्ली से आए यात्री रमेश शर्मा, सोहन लाल, पूजा शर्मा, आरती आदि ने कहा कि दो एटीएम से चार हजार ही निकलेगा और 11 नवंबर के बाद पुराने नोट न तो रेलवे वाले लेंगे और ना टिकट काउंटर वाले ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें