फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश से मौसम सुहावना, वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
भवन में मां के दर्शन को पहुचे श्रद्धालु 
विज्ञापन
-हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार और घोड़े-खच्चर आसानी से उपलब्ध हो रहे
विज्ञापन

-यात्रा मार्ग एक बार फिर भक्तों की आस्था और उत्साह से हुआ गुलजार
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। हाल ही में भारत की ओर से सफलतापूर्वक किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद कटड़ा और आसपास के इलाकों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो चुकी है। इसका सकारात्मक प्रभाव श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यात्रा मार्ग एक बार फिर भक्तों की आस्था और उत्साह से गुलजार हो गया है।
वीरवार शाम छह बजे तक लगभग 4,500 श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए रवाना हो चुके थे। दोपहर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया, जिससे यात्रा और भी सुगम हो गई। वर्तमान में श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार और घोड़े-खच्चर जैसी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। कटड़ा से सांझीछत तक चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा की टिकटें अब पहले से अधिक सुगमता से मिल रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, अर्धकुंवारी से भवन तक की यात्रा के लिए बैटरी कार सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे बुजुर्ग और शारीरिक रूप से अक्षम यात्रियों को विशेष सहूलियत मिल रही है।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

ऑपरेशन सिंदूर के बाद यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती कई गुना बढ़ा दी गई है। पूरे रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षाकर्मी और मेडिकल हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम यात्रा कर सकें। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से कटड़ा के स्थानीय व्यापारियों को भी फायदा हो रहा है। होटल, रेस्टोरेंट, दुकानें और टैक्सी सेवाएं पुनः पटरी पर लौट आई हैं, जिससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है।
स्थानीय प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान नियमों का पालन करने और किसी भी असुविधा की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर में स्थिरता का माहौल बना है, जिससे वैष्णो देवी यात्रा फिर से गति पकड़ रही है। श्रद्धालु न केवल अपनी आस्था का परिचय दे रहे हैं, बल्कि उन्हें यात्रा के दौरान सभी आधुनिक सुविधाओं का लाभ भी मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें