फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति अभियान : विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी में वीरवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे समाज को पहुंचने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशे की लत की वजह से युवा पीढ़ी अपना भविष्य अंधकार में धकेल देती है। नशे के सेवन से इंसान को शारीरिक व मानसिक रूप से तो नुकसान होता है। इसका उसके परिवार और समाज पर भी पड़ता है। इसलिए सभी को चाहिए कि बुरी संगत से दूरी बनाए रखें और खुद को नशे से दूर रखते हुए अपने आसपास मौजूद अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम का आयोजन स्कूल प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के एनआरएलएम, पुलिस और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से किया गया था। इसमें समाज कल्याण विभाग से पूजा शर्मा, पुलिस से एएसआई रमन कुमार और स्वास्थ्य विभाग से विशेषज्ञ भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें