फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राजोरी में संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली, जवान घायल

Thu, 02 Oct 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी के पलमा स्थित टीए की 156 बटालियन में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से जवान घायल हो गया। सेना व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रेडसमैन प्रीतम सिंह 156 टीए, रोमियो पालम में तैनात हैं। वह संदिग्ध परिस्थितियों मे चली गोली में घायल हो गए। उनको उपचार के लिए सेना के 150 जनरल अस्पताल मे भर्ती किया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोली दुर्घटनावश चली, किसी ने गोली चलाई या उक्त जवान ने आत्महत्या का प्रयास किया। इसकी सेना और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें