फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हनुमान ने उजाड़ी लंका की अशोक वाटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
-ओपन एयर थियेटर में रामलीला, हनुमान का लंका पहुंचना व अक्षय वध का मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। ओपन एयर थियेटर में जारी रामलीला में सोमवार रात अशोक वाटिका में रावण-सीता वार्तालाप, हनुमान का लंका में माता सीता से मिलना, अशोक वाटिका को उजाड़ने के दृश्यों का मंचन किया गया।
विज्ञापन

वाटिका में आए अक्षय कुमार को हनुमान मौत के घाट उतार देते हैं। इसके बाद मेघनाद हनुमान को ब्रह्म पाश से बांध लंका के जाते हैं। हनुमान व रावण के बीच तीखी बहस होती है। हनुमान रावण को माता सीता को आदर सहित वापिस राम के पास छोड़ने को कहते हैं नहीं तो युद्ध व मरने के लिए तैयार रहने को कहते हैं। रावण दूत बनकर आए हनुमान की पैरवी करने पर रावण विभीषण को धक्के मार दरबार से बाहर निकाल देता है। इससे पहले रामलीला की शुरुआत गुरुकुल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल जवाहर पंडिता ने मंडली के चेयरमैन सुदेश कुमार पड़ोतरा, प्रधान संजीव खजूरिया उपप्रधान विकास शर्मा की उपस्थिति में ज्योत प्रज्ज्वलित कर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें