फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में पांच दिन सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़ जिले में सोमवार से ऑड और इवन की पाबंदी को समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही अब सप्ताह में पांच दिन सुबह आठ से शाम पांच बजे तक सभी आउट डोर दुकानें खुलेंगी। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने देर शाम को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि शनिवार और रविवार को छोड़ कर बाकी सभी दिन दुकानें खुलेंगी। वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार शाम आठ से सोमवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। इसके अलावा रोजाना शाम के आठ से सुबह सात बजे तक रात्रि कर्फ्यू भी जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से फिर से अपील की है कि इन सभी दिशानिर्देशों का पालन करें। इसके साथ ही कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें