किश्तवाड़। श्री सरथल देवी माता मंदिर के लिए बनी सड़क अनदेखी के कारण बदहाल है। इस कारण स्थानीय लोगों सहित भक्तों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 25 किलोमीटर लंबी सड़क का 10 किलोमीटर हिस्सा कच्चा है। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस कारण लोगों में जिला प्रशासन और विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।
स्थानीय निवासियों में पुरुषोत्तम भारती, बिहारी लाल भारती, किशोरी लाल और केलाश शर्मा सड़क की सुध नहीं लेने पर रोष जताया है। बताया कि कई साल से सड़क की मरम्मत के लिए मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक न तो प्रशासन और न ही पीडब्ल्यूडी विभाग ने सुध ली है, जोकि चिंताजनक है।
सनद रहे कि अगले माह से सरथल यात्रा भी शुरू होनी है। इसमें काफी संख्या में भक्त हिस्सा लेते हैं। इसलिए लोगों ने जिला प्रशासन और विभाग से जल्द मरम्मत करवाने की मांग उठाई है।