फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बरसात से तापमान में गिरावट गर्मी से लोगों को मिली राहत

Tue, 17 Jun 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। बीते दिन शाम पांच बजे से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रहने से तापमान में कमी आई है। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत तो मिली। मगर दिन भर उमस बरकरार रही। हालांकि दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे। इसके चलते लोग चिलचिलाती धूप से बचे रहे, लेकिन उमस ने लोगों का जीना मुहाल किया। गौरतलब है कि पिछले तीन चार दिन तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली जहां पर अधिकतम तापमान 42. 8 डिग्री तक दर्ज किया गया था। मगर बीती शाम हुई बारिश ने लोगों को बेशक गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन उमस बढ़ने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बीती शाम हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। आगे भी मौसम कुछ इसी तरह से रहने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें