आदर्श काॅलोनी स्थित ईदगाह में रमजान के पहले जुमे पर नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग।
उधमपुर। आदर्श कॉलोनी स्थित ईदगाह में रमजान के पहले जुमे पर लोगों ने नमाज अदा की। उन्होंने खुदा से देश में शांति व आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।
प्रशासन की ओर से रमजान महीने के पहले जुमेे की नमाज को देखते हुए ईदगाह में बिजली, पानी व अन्य बंदोबस्त किए गए थे। इसके साथ-साथ पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। रमजान के महीने जुमे के मद्देनजर शहर के साथ लगते क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में भी जुमे की नमाज अदा की गई।