फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पैंथर्स इंडिया को झटका, करीब 40 नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज के दो दिवसीय दौरे के दौरान पंचायत रांग, ब्लांद और धनबालत में भाजपा को बड़ा लाभ मिला। पैंथर्स इंडिया पार्टी से जुड़े करीब 40 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। डॉ. सुनील भारद्वाज ने नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। नए सदस्यों में श्याम सिंह मनकोटिया, बाबू राम (पूर्व पंच), मखोली राम (पूर्व पंच), देशराज (पूर्व पंच), संजय मनकोलिया आदि हैं। यहां ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजिंदर शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दिक्षांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष ललिता शर्मा और अंजू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें