फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिवखोड़ी मेले में एक लाख अठारह हजार श्रद्धालुओं ने किए भोले बाबा के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रनसू /शिवखोड़ी। महाशिवरात्रि पर लगाए गए तीन दिवसीय मेले का समापन सोमवार को हुआ। तीन दिनों में एक लाख अठारह हजार के करीब श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन किए। मेले के पहले दिन शनिवार को 26131 तथा महाशिवरात्रि पर रविवार को 73308 श्रद्धालु पहुंचे। सोमवार मेले के आखिरी दिन शाम पांच बजे तक 16388 श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन किए। हालांकि बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष एक लाख यात्री कम पहुंचे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं आने पाए, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा रखा गया था। श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड रनसू की तरफ से भी व्यापक प्रबंध किए थे। सोमवार को लंगर समितियां भी अपना सामान समेट कर लौट गईं। सोमवार को जम्मू से छड़ी यात्रा लेकर लोग पहुंचे। आधार शिविर रनसू में उनका स्वागत किया गया। बाद में छड़ी यात्रा में शामिल सभी लोग हर हर महादेव, बम बम भोले के जयघोष लगाते हुए दर्शन के लिए रवाना हुए। संवाद


लैहनू शिव मंदिर में विशाल भंडारा, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

उधमपुर। महाशिवरात्रि पर सोमवार को लैहनू में विशाल भंडारा लगाया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दूर से आए भक्तों ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजकों के अनुसार लगभग तीन से चार हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की विशेष टीम तैनात की गई थी, जिन्होंने भोजन वितरण और भीड़ नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। स्थानीय कुलदीप सिंह और शुभम शर्मा ने बताया कि हर वर्ष भंडारा लगाया जा रहा है, जो क्षेत्र की परंपरा बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें