कटड़ा। 26 फरवरी को आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रसिद्ध धाम शिवखोड़ी में चार दिवसीय लंगर आयोजित करने के लिए कटड़ा से शिवखोड़ी मंडली रवाना हुई।
शिवखोड़ी मंडली के प्रधान शशि गुप्ता ने बताया कि कटड़ा की जनता के सहयोग से मंडली का यह 57वां भंडारा है। उन्होंने बताया कि लंगर महाशिवरात्रि पर्व से पहले आगामी 24 फरवरी से 28 फरवरी तक शिवखोड़ी धाम में गुफा प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस चार दिवसीय लंगर को सफल बनाने के लिए करीब 200 स्थानीय युवा लंगर सेवा के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर शिवखोड़ी मंडली जनता कटड़ा के वरिष्ठ सदस्य केवल कृष्ण पादा, सुरेंद्र खजुरिया, सुभाष पाराशर, विजय शर्मा, शाम पादा मौजूद थे। संवाद