फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जेके राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एसएआरटी) की तरफ से सीईओ कार्यालय में ''निष्ठा'' के तहत समावेशी शिक्षा पर सेवारत शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एसएआरटी डिवीजन जम्मू के एकेडमिक आफिसर विवेक जंडियाल ने बताया कि एसएआरटी की तरफ से जम्मू डिवीजन के सभी 10 जिलों में यह ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को इस बात के लिए प्रशिक्षित करना है कि वे अलग-अलग विषयों में हर क्षमता के छात्रों को सरलता से पढ़ा सकें। खासकर दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के तौर तरीकों पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें