शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में आयोजित कोर्स में हिस्सा लेने वाले पुलिस अधिकारी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों के लिए दो सप्ताह तक चलने वाला जीओ के रिफ्रेशर कोर्स शुरू किया गया। इस मौके पर आयोजित उद्घाटन समारोह में एडीजीपी डॉ. एसडी सिंह जंवाल मुख्यातिथि थे।
उन्होंने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए आवश्यक ज्ञान लेने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों को संवादात्मक बने रहने और करियर में विभिन्न चुनौतियों से निपटने के अनुभव को साझा करने पर भी जोर दिया। क्योंकि, उनमें से लगभग सभी के पास दो दशकों से अधिक की सेवा का अनुभव है।
पाठ्यक्रम को मिशन करम योगी के तहत निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें प्रदेश पुलिस के 19 अधिकारी भाग ले रहे हैं। मौके पर जम्मू विश्वविद्यालय की आजीवन शिक्षा विभाग की निदेशक डॉ. कविता सूरी, उपनिदेशक (इनडोर, प्रशिक्षण) एसएसपी मोहन लाल, एडी (प्रशिक्षण, आरएंडडी) सूरज सिंह, एडी (ओ) केके शर्मा, निदेशक के निजी सचिव रमेश कुमार, एडी (इनडोर) डीएसपी ताहिर हुसैन, आदि मौजूद थे।