फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में युवाओं में नशीले पदार्थों के बढ़ते खतरे पर जारी तीन दिवसीय कोर्स का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में युवाओं में नशीले पदार्थों के बढ़ते खतरे तथा एनडीपीएस मामलों की चुनौतियों, हैंडलिंग और जांच पर जारी पाठ्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न पुलिस इकाइयों के 13 अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस पाठ्यक्रम को नशीली दवाओं की तस्करी के लिए जिम्मेदार विभिन्न कारकों का विश्लेषण करने और संबंधित मामलों को संभालने के लिए कानूनी पहलुओं के बारे में जागरूक करने के लिए डिजाइन किया गया था। बुधवार को आयोजित इसके समापन समारोह में अकादमी के उपनिदेशक (इनडोर) एसएसपी मोहन लाल ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और आदतों के मूल पर काम करने पर जोर दिया।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस सीख को जमीनी स्तर पर लागू करने का भी आह्वान किया, ताकि नशीले पदार्थों के खतरे को नियंत्रित किया जा सके। इसके उपरांत प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस मौके पर एडी (प्रशिक्षण, आरएंडडी) सूरज सिंह, एडी (ओ) केके शर्मा, निदेशक के निजी सचिव रमेश चंदर, एडी (प्रशासन) सनमती गुप्ता, एडी (आई) ताहिर हुसैन और संकाय सदस्य निरीक्षक संजीव गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें