फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष बाद खुला शहीद भगत सिंह पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बीचोंबीच स्थित शहीद भगत सिंह पार्क एक साल बाद लोगोें के लिए फिर से खोल दिया गया है। यह कोरोना के चलते एक साल से बंद था। पार्क खुलने के बाद शहरवासियों के साथ ग्रामीण इलाकों से शहर पहुंचने वाले लोगों को राहत मिली है। वहीं, बच्चों के खेलने के लिए स्थान मिल गया है, जिससे पार्क में रौनक लौट आई है। हालांकि नगर परिषद ने केवल सुबह से दोपहर तक ही खोलने का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पहले कोरोना संकट शुरू होते ही प्रशासन ने शहर के अंदर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे। शहर के गोल मार्केट में मौजूद शहीद भगत सिंह पार्क को भी बंद कर दिया गया था। अक्तूबर व नवंबर में जब जिला प्रशासन ने पाबंदियों को हटाने का काम शुरू किया तो नगर परिषद ने पार्क को नहीं खोला। पार्क शहर के बीच होने के कारण इसमें अक्सर भीड़ लगती थी, इसलिए कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए इसको बंद रखने का ही निर्णय लिया गया, लेकिन अब नगर परिषद ने इसको खोल दिया है। इसके खुलने के बाद शहरवासियों को सुबह के समय सैर करने के लिए राहत दी है। वहीं, ग्रामीण इलाकों से खरीदारी व अन्य किसी काम से शहर आने वाले लोगों को भी आराम करने का स्थान मिल गया है। कोरोना संकट शुरू होने से पहले इस पार्क में हर रोज सैकड़ों लोग पहुंचते थे। पार्क के शहर के बीच मौजूद होने के कारण ही इसमें बहुत ज्यादा संख्या में लोग आते थे। ग्रामीण घटों आराम करने के बाद लौटते थे। कई संस्थाओं की तरफ से भी पार्क में कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। पार्क खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें