फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिला काॅलेज में भारतीय शास्त्रीय संगीत पर संगोष्ठी, सेमेस्टर 2 की मान्यता रही प्रथम

विज्ञापन
महिला कालेज में भारतीय शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने के तरीकों पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। सरकारी महिला काॅलेज में भारतीय शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों पर वीरवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। सेमेस्टर 2 की मान्यता कोतवाल ने प्रथम, नवीशा ने दूसरा और कुशी शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा सेमेस्टर-2 की अनीशा व रमजान अख्तर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नलिनी पठानिया मुख्य अतिथि थीं। अपने भाषण में मुख्य अतिथि ने इस तरह के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. शालू जसरोटिया के औपचारिक स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने संगीत के महत्व पर भी प्रकाश डाला। संगोष्ठी प्रतियोगिता में लगभग 14 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें नविशा, रमजान, सिया, तान्या, खुशी, मनीषा, अंशिका, चाहत, सोनम, मान्यता, नितिका, शीतल, मनिका और अंजलि ने संबंधित विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समन्वयन संगीत के सहायक प्रोफेसर यश कुमार और संगीत के सहायक प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार ने किया। प्रतियोगिता का निर्णय तीन विशेषज्ञों के पैनल ने किया, जिसमें संगीत विभाग की व्याख्याता अनीता शर्मा, सुरिंदर कौर रैना और करुणा मजोत्रा शामिल थे।
विज्ञापन

निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी विषय-वस्तु, प्रस्तुति और समग्र प्रभाव के आधार पर किया। जिसमें सेमेस्टर 2 की मान्यता कोतवाल ने प्रथम स्थान, नवीशा ने दूसरा स्थान और कुशी शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा सेमेस्टर 2 की अनीशा और रमजान अख्तर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें