फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीआईजी ने महाशिवरात्रि के लिए जांची सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। शिवखोड़ी रनसू में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले को लेकर सुरक्षा समीक्षा बैठक रियासी थाने में डीआईजी साराह रिजवी की अध्यक्षता में हुई। यात्रा के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए पुख्ता व्यवस्था, व्यापक योजना और सभी हितधारकों के बीच निर्बाध समन्वय सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी परमवीर सिंह ने डीआईजी के समक्ष विस्तृत जानकारी दी। चुनौतीपूर्ण भूभाग को ध्यान में रखते हुए रनसू से भवन मार्ग पर सीसीटीवी निगरानी नेटवर्क, त्वरित प्रतिक्रिया दल, संयुक्त नियंत्रण कक्ष के कामकाज, संचार प्रणालियों, चिकित्सा तैयारियों, आपदा प्रतिक्रिया तंत्र और आपातकालीन निकासी योजनाओं के बारे में बताया गया।
डीआईजी ने समग्र तैयारियों की समीक्षा की और मेले की पूरी अवधि के दौरान बहुस्तरीय सुरक्षा योजना, चौबीस घंटे सतर्कता और उच्च स्तर की चौकसी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर तैनात नागरिक प्रशासन, पुलिस, सीएपीएफ और सेना इकाइयों के बीच तालमेल मजबूत करने का निर्देश दिया। यहां एसएसपी राजौरी गौरव सिकरवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें