पौनी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एक सप्ताह के दौरान पुलिस ने करीब 12 वाहनों को जब्त किया है। एसएचओ सुमित ने बताया कि लापरवाह चालकों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है जो आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा। अगर कोई दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट ड्राइविंग करने मिला या जिनके पास वाहन के दस्तावेज नहीं है, उन पर कार्रवाई होगी।