चिनैनी। वार्ड नंबर सात से बुधवार को लापता युवक तनिश का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। सेना, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें दिन भर तवी नदी में युवक की तलाश करती रहीं। हालांकि तवी नदी का पानी मटमैला होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्कत आई।
बता दें, बुधवार सुबह तक युवक सोशल मीडिया पर एक्टिव था, लेकिन उसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। युवक की चप्पलें तवी नदी किनारे मिलने के बाद से ही नदी में तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो शुक्रवार को भी जारी रहा।