फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बच्चों पर लू का असर, घर पहुंचते महसूस कर रहे थकान व कमजोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लगातार बढ़ रही गर्मी और भीषण लू का असर अब स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई पर दिखाई देने लगा है। दोपहर में आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं के कारण बच्चों को स्कूल से घर लौटते समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर करीब दो बजे स्थिति ऐसी हो जाती है कि बाहर निकलना भी दूभर है। स्कूल से घर पहुंचते ही बच्चे अत्यधिक थकान, सिरदर्द और कमजोरी महसूस कर रहे हैं। अघोषित बिजली कटौती समस्या को और गंभीर बना रही है जिससे कक्षाओं में उमस बढ़ जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि प्रशासन को मौसम की गंभीरता को देखते हुए गर्मियों की छुट्टियों को लेकर फैसला करना चाहिए। हालांकि बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधनों ने अपने स्तर पर जरूरी इंतजाम किए हैं। प्रत्येक कक्षा में पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है और कई स्कूलों में फ्रिज लगाए गए हैं।
सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक प्रद्युम्न ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्कूलों में फर्स्ट एड बॉक्स (प्राथमिक उपचार किट) रखी गई है। यदि किसी बच्चे की तबीयत अचानक खराब होती है तो उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जाता है। जरूरत पड़ने पर अस्पताल पहुंचाने के साथ-साथ अभिभावकों को तत्काल सूचित किया जाता है।
विज्ञापन

अभिभावक वर्षा देवी के अनुसार गर्मी में बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। यश पाल ने बताया कि छोटे बच्चे इतनी भीषण गर्मी को सहन नहीं कर पाते इसलिए प्रशासन को जल्द गर्मी की छुट्टियां घोषित करनी चाहिए। विजय कुमार के अनुसार स्कूल से छुट्टी के समय ज्यादा गर्मी होती है। छात्रा मोनी देवी का कहना है कि क्लास में पंखे लगे हैं और पीने के पानी की सुविधा भी है लेकिन जैसे ही बिजली चली जाती है गर्मी ज्यादा लगने लगती है। छुट्टी के समय छाता लेकर चलने के बाद भी गर्म हवाओं और उमस परेशान करती है।



जिले के सभी स्कूलों में पंखों की व्यवस्था है। सभी प्रबंधनों को बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और पीने के पानी की टंकियों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए गर्मी की छुट्टियां जल्द घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन


-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें