फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षिका और बेटा तवी में बहे

Thu, 09 Oct 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को डूडू चौकी के अंतर्गत तवी नदी को पार करते समय मां और बेटा उसकी तेज धारा में बह गए।
विज्ञापन


मां-बेटे की खूब तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। देर शाम तक लोग उनकी तलाश में लगे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका था।

वहीं हादसे में एक छात्र भी घायल हो गया। जिसे पीएचसी में उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब पचोंड गांव निवासी स्कूल टीचर संतोष कुमारी पत्नी बिट्टू अपने चार वर्षीय बेटे के साथ स्कूल से वापस लौट रही थी।

इसी दौरान नदी के अस्थाई पुल को पार करने के दौरान मां-बेटे नदी में बहने लगे। महिला ने शोर मचाया, लेकिन उनकी चीख लहरों में ही दबकर रह गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने अपने बेटे को कमर से बांधा हुआ था।
विज्ञापन


इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने से महिला को चक्कर आ गया, जिससे वह अपने बेटे के साथ तवी में बह गई। उन्हें बहता देख 11वीं के छात्र कुलदीप ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सका।
विज्ञापन


इस प्रयास में वह घायल भी हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद चिनैनी के लिए भेज दिया गया। दूसरी ओर देर शाम तक तवी में डूबे मां-बेटे की तलाश की जा रही थी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें